राची, झारखण्ड | जनवरी | 27, 2025 ::
स्टेट प्रेसिडेंट एंड कोऑर्डिनेटर ऑफ एमबीआईएस झारखंड यूनिट द्वारा रांची यूनिवर्सिटी बोटनी डिपार्टमेंट, धनवंतरी हॉल में आयोजित “रिसर्च एंड एकेडमिक एक्टिविटी” में मारवाड़ी कॉलेज बायोटेक की छात्रा आयुषी पाठक को बेस्ट स्टूडेंट का अवॉर्ड मिला। मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने आयुषी को बधाई दिया तथा कहा की ये अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे बच्चे न केवल ऐसे सेमिनार में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है, बल्कि वह से बेस्ट स्टूडेंट का अवॉर्ड भी जीत कर आ रहे है।
इस मौके पे बायोटेक कोऑर्डिनेटर डॉ राजीव रजक,एमबीएसआई कोऑर्डिनेटर डॉ पिंकी राज साहू, बायोटेक से डॉ श्रृष्टि भी उपस्थित थे।




