राची, झारखण्ड | जनवरी | 23, 2025 ::
झारखंड जिमनास्टिक संघ के अनुरोध पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने झारखंड जिम्नास्टिक संघ का संरक्षक बनना स्वीकार किया है। झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सचिव ने उन्हें इस पद को सुशोभित करने हेतु अनुरोध किया, जिसे डॉ. सिन्हा ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने इस अवसर पर कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना आज के समय में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झारखंड में जिम्नास्टिक को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए संघ के साथ मिलकर काम करेंगे।
संघ के सचिव ने डॉ. सिन्हा के अनुभव और नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से झारखंड में जिम्नास्टिक खेल को प्रोत्साहन मिलेगा और खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
ज्ञात हो की विगत दो वर्षों से झारखण्ड ऐरोबिक जिम्नास्टिक की टीम लगातार दो वर्षों से राष्ट्रीय खेल में पदक जीत रही है।
डॉ अजीत कुमार सिन्हा का यह निर्णय झारखंड के जिम्नास्टिक खेल के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि डॉ. सिन्हा के नेतृत्व में जिम्नास्टिक को नई दिशा मिलेगी।



