Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

पाँच जनवरी को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन करेगे 68वी राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  03, 2025 ::

✦ 68वी राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता की मेजबानी को लेकर आयोजित हुई प्रेस वार्ता
✦ राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने आयोजन में मीडिया की भूमिका को बताया अतुलनीय
✦ 5 जनवरी को शाम 4 बजे माननीय विभागीय मंत्री द्वारा होगा प्रतियोगिता का उद्घाटन
✦ नेशनल स्कूल गेम्स का थीम सॉन्ग “खेलेगा इंडिया-जीतेगा इंडिया” लॉन्च, दिखेगी अबतक हुए खेलो की झलक
✦ आज भी रांची पहुंची टीमें, टीमों का हुआ परंपरागत स्वागत
======================
68वी राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता की मेजबानी को लेकर आज झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रेक्षागृह में राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान जेईपीसी के प्रशासनिक पदाधिकारी सच्चिदानंद दि. तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, झारखंड ओलिंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेन्द्रनाथ दुबे उपस्थित थे। इस दौरान पत्रकारों को खेल आयोजन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने आयोजन की सफलता में पत्रकारों की भूमिका को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि दिनांक 5 जनवरी को शाम 4 बजे मोरहाबादी स्थित भगवान बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में माननीय शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में माननीय मंत्री के अलावा विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, खेल निदेशक संदीप कुमार समेत शिक्षा एवं खेल विभाग के अन्य पदाधिकारी और खेल संघो के पदाधिकारी शामिल होंगे। इस आयोजन को लेकर टीमों का रांची आना शुरू हो गया है आज और कल देश की 35 टीमें रांची आ रही है। उनके लिए आवासन और चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था पूरी कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था संभालने के लिए 17 समितियों को जिम्मेदारी दी गयी है। इन समितियों के कार्यो को लगातार मॉनिटर किया जाएगा।

* थीम गीत हुआ लांच : राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता का थीम सॉन्ग “खेलेगा इंडिया-जीतेगा इंडिया” को लॉन्च किया। राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार बने थीम सॉन्ग के बोल श्री एम मोदस्सर ने लिखा है, वहीं इस गीत को संगीतकार रोहन देव पाठक ने अपने सुरों से सजाया है। थीम सॉन्ग के विजुअल में अब तक राज्य में आयोजित हुए राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय स्कूली खेल के दृश्य दिखाई देंगे।

* आज भी पहुंची कई टीमें : आज जिन टीमों का आगमन हुआ उनमे तेलंगाना, लक्ष्यद्वीप, आंध्र प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, CISCE, राजस्थान, विद्याभारती, डीएवी, हरियाणा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, त्रिपुरा, केरल, दादर एंड नगर हवेली दमन, बिहार, पंजाब, ओडिशा की टीम शामिल है।

* टीमों का हुआ परंपरागत स्वागत : रांची पहुंची देश की अन्य टीमों का परंपरागत स्वागत किया गया। लोटा पानी और झारखंड के ट्राइबल गमछे के साथ टीमों का अभिनंदन किया गया। टीम में शामिल खिलाड़ियों को पुष्प माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Leave a Reply