राची, झारखण्ड | जनवरी | 02, 2025 ::
बी.एल.फाउंडेशन, रामसेली बारेसाढ, लातेहार द्वारा खेल कूद एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत आज बारेसाढ फुटबॉल मैदान, लातेहार से सुग्गा बांध तक बालक एवम बालिका क्रॉस कंट्री दौड़ एवम बारेसाढ, फुटबॉल मैदान, लातेहार में भार दौड़ पुरुष, घड़ा दौड़ महिला, रस्सा कस्सी महिला एवं पुरुष मिलकर का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को बी.एल. फाउंडेशन रामसेली बारेसाढ द्वारा मोमेंटो ,सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
* परिणाम
*क्रॉस कंट्री दौड़
* बालक
प्रथम- रोहित सिंह
द्वितीय – आर्यन खाखा
तृतीय – आदित्य खाखा
* बालिका
प्रथम- आकांक्षा मिंज
द्वितीय – विनीता मिंज
तृतीय – स्मृति कुजूर
* भार दौड़ (पुरुष)
प्रथम- बिरेंद्र मुंडा
द्वितीय – रोहित तिर्की
* घड़ा दौड़ (महिला)
प्रथम – मरियम पुनीता ख़ैस
द्वितीय – बलम दिना पावरिया
तृतीय – सुमंती देवी
* रस्सा कस्सी (महिला एवं पुरुष) मिलकर
प्रथम – पहाड़कोचा
द्वितीय – बरसाढ
इस अवसर बी.एल. फाउंडेशन की सचिव विजय कुमारी लकड़ा, कांति लकड़ा, मायापुर के मुखिया, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल, आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र लातेहार के कोच आलोक सिंह, जिला टूरिज्म स्पेशलिस्ट अभिजीत कुमार, कोच तरसियूश कुजूर , जीवन किशोर मिंज,सुरेश उरांव,सरिता लकड़ा, बिमल लकड़ा समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
* आगामी कार्यक्रम
* 3.01.2025 : अपराह्न 1:00 बजे – क्षेत्रिय आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता।
* 4.01.2025 : अपराह्न 1:00 बजे – आदिवासी पुरुषों के लिए कुडूख)भाषा में कहानी (खीरी) एवं कविता (कथडंडी) प्रतियोगिता । चित्र कला, भाषण प्रतियोगिता। क्षेत्रिय आदिवासी नृत्य प्रतियोगिता।
* 5.01.2025 : पूर्वाह्न 10:00 बजे – युवाओं के लिए सामाजिक एवं आर्थिक जागरूकता विषय पर विशेष कार्यशाला ।
समापन समारोह 2:00 बजे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की , माननीय मंत्री, कृषि , पशुपालन एवम सहकारिता विभाग , झारखंड सरकार। विशिष्ट अतिथि श्रीमति वंदना दादेल प्रधान सचिव गृह, कारा एवम प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार एवम जिला प्रशासन, लातेहार के पदाधिकारीगण।




