Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

68वी राष्ट्रीय स्कूल खेल : खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन तीन जनवरी से

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  02, 2025 ::

✦ 68वी राष्ट्रीय स्कूल खेलो की मेजबानी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
✦ बैठक में खेल आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों ने लिया भाग, तैयारियों पर की गयी चर्चा
✦ आयोजन के दौरान मुस्तैदी से कार्य करने वाले समितियों को किया जाएगा पुरस्कृत
✦ तीन जनवरी से शुरू हो जाएगा खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, पंजीकरण के लिए बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में लगाया गया कैंप
✦ टीमों का रांची आना शुरू, राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक ने सफल मेजबानी को लेकर दिया आवश्यक दिशा निर्देश

दिनांक 4 जनवरी, 2025 से शुरू हो रहे 68वी राष्ट्रीय स्कूल खेलो के सफल आयोजन को लेकर आज झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में आयोजन से जुडी सभी 17 समितियों के पदाधिकारियों के साथ निर्णायक बैठक हुई। इस बैठक में राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के पदाधिकारी और विभिन्न समितियों से जुड़े सदस्यों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने कहा कि सफल आयोजन के लिए मुस्तैदी से कार्य करने वाले समितियों के सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से टीमों का आना भी शुरू हो गया है, ऐसे में उनके आवासन, पंजीकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी तरह की कोताही ना की जाए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टीमों के लिए अधिकृत संपर्क अधिकारियों को सतर्क रहने और टीम के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया। शशि रंजन ने कहा कि प्रबंधन से लेकर ग्राउंड स्तर तक पदाधिकारी तैयारियों को आज शाम तक हर हाल में पूरा कर ले।

* बालिकाओ के लिए विशेष आवासन की व्यवस्था

खेल आयोजन में भाग लेने के लिए विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी आज से रांची पहुंचने लगे है। बालिका खिलाड़ियों के लिए नामकुम स्थित झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और रातू स्थित झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में विशेष आवासन की व्यवस्था की गयी है। ना सिर्फ बालिकाओ बल्कि बालक खिलाड़ियों के लिए भी 24 घंटे (दो शिफ्ट में) मेडिकल टीम तैनात रहेगी। JUT और JCERT में महिला मेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगी। खिलाड़ियों के आगमन, आवासन और उनके पंजीकरण को ध्यान में रखते हुए राज्यस्तर पर आज से कंट्रोल रूम को सक्रीय कर दिया गया है। किसी तरह की असुविधा होने पर संबंधित पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क किया जा सकता है।

* आज पहुंची टीमें: आज जो टीमें रांची पहुंची है उनमे कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, असम, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी की टीम शामिल है।

 

Leave a Reply