Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

कोल इंडिया रांची मैराथन के रजिस्ट्रेशन पोर्टल का शुभारंभ : 31 जनवरी तक कर सकते है निबंधन

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  01, 2025 ::

कोल इंडिया रांची मैराथन के तीसरे संस्करण का रजिस्ट्रेशन पोर्टल का उद्घाटन सीसीएल मुख्यालय में सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने किया। इस दौरान डीपी एच एन मिश्र, सीवीओ पंकज कुमार समेत सीसीएल के कई अधिकारी मौजूद रहे।

आगामी 9 फरवरी 2025 को होनेवाले कोल इंडिया रांची मैराथन का आधिकारिक निबंधन लिंक
https://www.centralcoalfields.in/cilranchimarathon जारी कर दिया गया है। मैराथन में भाग लेने को इच्छुक सभी धावक इसी पोर्टल पर निबंधन करा सकते हैं। निबंधन की प्रक्रिया भी बुधवार से ही शुरू हो गई जो 31 जनवरी तक चलेगी। मैराथन से जुड़ी समस्त जानकारियां भी इसी वेबपोर्टल पर उपलब्ध होंगी। पिछले वर्ष भाग लेनेवाले लगभग 8000 धावकों को SMS द्वारा निबंधन की प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाई जा रही है। पता हो कि कोल इंडिया रांची मैराथन 2023 के पहले संस्करण 2023 में 5700 और 2024 के दूसरे संस्करण में लगभग 8000 धावकों ने भाग लिया था। कोल इंडिया को आशा है कि इस बार मैराथन में लगभग 10 हजार धावक निबंधन कराएंगे।

मैराथन के पहले दो संस्करणों काफी बारीकी से सुनियोजित और क्रियान्वित किए गये थे, उन्हें व्यापक प्रशंसा प्राप्त हुई थी और एक मानक स्थापित किया गया जिसका अनुकरण सीआईएल की अन्य कंपनियां भी करना चाहती हैं। इन आयोजनों ने विविध पृष्ठभूमियों के हजारों प्रतिभागियों के साथ न केवल स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को बढ़ावा दिया, बल्कि समुदाय और हित की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

कोल इंडिया रांची मैराथन एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) के साथ पंजीकृत है और मैराथन का रूट एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन एंड डिस्टेंस रेस (AIMS) द्वारा प्रमाणित है।

इस मैराथन में महिलाओं और पुरुषों के लिए दौड़ की अलग-अलग श्रेणियां हैं। आयोजन की कुल पुरस्कार राशि 35.10 लाख रुपये है जो विभिन्न श्रेणियों में वितरित की गई है। इस वर्ष फुल मैराथन, हाफ मैराथन और 10 किमी दौड़ की प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष दस धावकों को पुरस्कार राशि मिलेगी। 42 किमी की फुल मैराथन के दोनों श्रेणियों के विजेताओं को 3.30 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि हाफ मैराथन के दोनों श्रेणियों के विजेताओं को 2.20 लाख रुपये मिलेंगे। 10 किमी दौड़ के विजेताओं को प्रत्येक 1.10 लाख रुपये मिलेंगे। पुरस्कार राशि का पूरा श्रेणीवार

इस मैराथन का प्राथमिक उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती के महत्व के बारे में जागरूक करना है। सीसीएल का लक्ष्य समुदाय के साथ जुड़कर, स्वस्थ जीवन शैली जीने को प्रोत्साहित करना है, जिससे बेहतर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ, उत्पादकता में वृद्धि और बेहतर गुणवत्ता वाला जीवन प्राप्त होता है।

वेबसाइट की मुख्य विशेषताएं

लॉन्च की गई वेबसाइट प्रतिभागियों को एक सहज अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल हैं:

पंजीकरण पोर्टल: सभी श्रेणियों के धावकों के लिए आसान और उपयोगकर्ता के अनुकूल पंजीकरण प्रक्रिया। • आयोजन का विवरणः मैराथन रूट, पुरस्कार राशि, कार्यक्रम और दिशानिर्देशों के बारे में व्यापक जानकारी।

 

Leave a Reply