Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

वामदलों का रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रतिरोध मार्च

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  30, 2024 ::

वामदलों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर पर किए गए अपमानजनक टिपण्णी के खिलाफ रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रतिरोध मार्च किया गया,
कार्यक्रम भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक, कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिन वादी की केंद्रीय कमेटी सदस्य शुभेंदु सेन, भारती कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव सुखदेव लोहार के नेतृत्व में संचालित हुआ,
देश को मनुवाद की तरफ ले जाने की पुरजोर कोशिश करने वाली भाजपा की सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा किया गया बाबासाहेब का अपमान यह साबित करता है कि वह भारत के संविधान को पूरी तरह से बदलकर मनुस्मृति को इस देश में लागू कर देना चाहते हैं, इसके खिलाफ देश की वामपंथी पार्टियों ने पूरे देश में गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दो के नारे के साथ आज का दिन विरोध के लिए चुना गया, और यह संकल्प किया कि ये देश संविधान से चलेगा ना की मनुस्मृति से,
बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।
गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दो।
सदन को गुंडागर्दी का अखाड़ा बनाना बंद करो।
संविधान जिंदाबाद, मनुवाद मुर्दाबाद।।
के नारों के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
कार्यक्रम में अजय सिंह, मोहन दत्त, एक के राय, बिना लिंडा नंदिता भट्टाचार्य, शांति सेन, एती तिर्की, मेवा लकड़ा , जगरनाथ उरांव, गौतम मुंडा, छोटू राम महतो,इनामुल हक, रमेश कुमार ,एडवोकेट कुरैशी ,समर सिन्हा ,भीम साहू सहित कई लोग मौजूद थे

 

 

Leave a Reply