राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 22, 2024 ::
• 8 से 12 जनवरी 2025 तक पश्चिम बंगाल के निवेदिता विश्वविद्यालय में होने वाले युवा महोत्सव में करेंगे अपना कला का प्रदर्शन
* यह तो आगाज है अंजाम अभी बाकी है : टीम मैनेजर
रांची : रांची यूनिवर्सिटी का इंटर कॉलेज यूथ फेस्ट रीझ-रंग 2024-25 में स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग के छात्रों ने लोक नृत्य प्रतियोगिता के तहत ‘कलशा नृत्य’ में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया. बता दें कि स्नातकोत्तर नागपुरी विभाग के छात्र-छात्राओं ने कलशा नृत्य की शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया. इस बेहतरीन प्रदर्शन पर टीम मैनेजर डॉ बीरेन्द्र कुमार महतो ने कहा कि यह तो आगाज है अंजाम अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि हमारी टीम आगामी 8 से 12 जनवरी 2025 तक पश्चिम बंगाल के निवेदिता विश्वविद्यालय में होने वाले युवा महोत्सव में गोल्ड हासिल कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति की छाप छोड़नी है. विभाग प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ उमेश नन्द तिवारी एवं डॉ रीझू नायक ने कहा कि ने संयुक्त रूप से कहा कि नागपुरी विभाग में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. हमारे छात्रों में अपार क्षमता है. उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा व विश्वास है कि इस बार पश्चिम बंगाल के निवेदिता विश्वविद्यालय में हमारे नागपुरी विभाग के छात्र परचम लहराएंगे. वहीं दूसरी ओर छात्रों के इस बेहतरीन प्रदर्शन व उपलब्धि पर पूरे संकाय में खुशी की लहर है. रवि कुमार, पूनम भगत, अनुप गाड़ी, राजकुमार, प्रभा हेमरोम, बसंती मुण्डा, चंदा देवी ने सबों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
विजयी नृत्य दल में सरस्वती कुमारी, आरती लिंडा, काजल कुमारी, संगीता कुमारी, कल्पना उरांव, प्रीति लकड़ा, सोनी कुमारी, गुड़िया कुजूर, सुहानी लिंडा, उषा कुमारी एवं ढांक, नगाड़ा, झांझ व शहनाई पर क्रमशः सुनील कुमार महतो, सोनू सपवार दीपक उरांव आशीष महतो मुख्य थे.



