राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 18, 2024 ::
एसएस मेमोरियल कॉलेज में “ इंजोत” युवा महोत्सव 2024 का शुभारंभ हुआ।
इसका उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने किया और इस अवसर पर डॉ वर्मा ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई व खेल कूद के साथ सांस्कृतिक क्षेत्र में भी ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आज के युवा ही संस्कृति के वाहक होंगे ।
आज के युवाओं को एक सुलभ अवसर प्रदान करने का कार्य कॉलेज हमेशा से करता रहा है ।
इंजोत युवा महोत्सव 2024 में विद्यार्थियों ने खूब बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।
आज 18 /12/24 को निम्न प्रतियोगिता हुआ
१) भाषण प्रतियोगिता
२) वाद विवाद प्रतियोगिता
३) निबंध प्रतियोगिता
४) क्वीज प्रतियोगिता
५) रंगोली प्रतियोगिता
६)पेंटिंग प्रतियोगिता
७) मिट्टी कला (क्ले)प्रतियोगिता
८) लघु नाटिका प्रतियोगिता
९) मिमिक्री प्रतियोगिता
१०) माइम अभिनय प्रतियोगिता
११) काव्य पाठ प्रतियोगिता
१२) कोलाज प्रतियोगिता
१३) बेस्ट आऊट ऑफ़ वेस्ट प्रतियोगिता आदि।
सभी प्रतियोगिता में कॉलेज के बाहर से एक एक विशेषज्ञ आमंत्रित किये गये थे ।
सभी प्रतियोगिताओं का रिज़ल्ट एक्सपर्ट द्वारा तैयार कर लिया गया है 20 को सामापन समारोह के दिन विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा ।
इन तीन प्रतियोगिता माइम , मिमिक्री व लघु नाटिका में बहुत कम मात्रा में विद्यार्थीयों ने भाग लिया, जिस कारण कोई भी विद्यार्थी का सेलेक्शन (क्वालीफ़ाई ) नहीं हो पाया ।
और 20 /12/24 को प्रथम पाली में होने वाला प्रतियोगिता निन्म हैं :-
१) गीत प्रतियोगिता :-
a) सोलो
b) सेमी क्लासिक और
c) क्लासिकल
२) नृत्य प्रतियोगिता :-
a) पारंपरिक और
b)क्लासिकल ।
३) फोटोग्राफी प्रतियोगिता आदि ।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ वर्मा का कॉलेज के विद्यार्थियों से अपील की आप इंजोत युवा महोत्सव 2024 में अवश्य भाग लें और अपनी प्रतिभा को निखारें।
साथ ही 20/12/24 को दूसरी पाली 1 बजे से इंजोत युवा महोत्सव 2024 का समापन्न समारोह सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा ।




