राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 07, 2024 ::
रांची,छात्र क्लब चिकित्सक मंच के तत्वावधान मे आज फ्री डेंटल चिकित्सा शिविर का आयोजन किशोर डेंटल मे संपन्न हुआ, जिसमे किशोर डेंटल,(सोलिटेयर कॉम्पलेक्स,शारदा बाबू स्ट्रीट,फिरायालाल के पीछे) रांची के प्रबंध निदेशक प्रख्यात डेंटल सर्जन डॉ.ललित किशोर एवं डॉक्टर शेख शाहीन ने मुख एवं दंत से पीड़ित 27 मरीजों की निःशुल्क जांच कर निःशुल्क दवाइयां भी दी साथ ही ठंड के मौसम मे दंत रोग से बचने की सुझाव भी दिए।इस मौके पर मुख्य अतिथि लायंस क्लब का रांची हरिकनक ग्रेटर के अध्यक्ष लायन राजेश केडिया एवं विशिष्ट अतिथि विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश मौजूद थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र क्लब चिकित्सा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकिशोर शर्मा ने किया।मौके पर लायन राजेश केडिया ने कहा चिकित्सक भी समाजसेवी है चिकित्सकों का हमेशा सम्मान करें।संतोष कुमार श्रेयांश ने कहा मुख्य एवं दंत संबंधित जरा भी तकलीफ हो तो नजर अंदाज न करें दंत चिकित्सक से यथाशीघ्र परामर्श अवश्य लें वहीं शिव किशोर शर्मा ने मरीज के निःशुल्क ईलाज के लिए डेंटल सर्जन डॉक्टर ललित किशोर के प्रति आभार जताई एवं घोषणा की 31 दिसंबर 2024 तक (प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 तक )प्रतिदिन किशोर डेंटल में डेंटल सर्जन डॉक्टर ललित किशोर द्वारा निःशुल्क परामर्श एवं जांच की जाएगी।
इस शिविर को सफल बनाने में मुख्यरूप से राजकिशोर राणा, विनोद कुमार चौधरी,अनूप आनंद,प्रशांत कुमार,
अशोक कुमार राणा,उर्वी कुमारी शुभम कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




