Breaking News Latest News झारखण्ड

अंतराष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर |  04, 2024 ::

रांची,शिवा लिंगम मानव सेवा संस्थान,लायंस क्लब ऑफ रांची हरिकनक ग्रेटर एवं छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच यूनिट (छात्र क्लब ग्रुप)के संयुक्त तत्वावधान मे अंतराष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस शिवा लिंगम के ट्रस्टी दीपक कुमार साहू के अध्यक्षता मे रातू रोड स्थित गैलक्सी मॉल मे मनाई गई।
इस मौके पर मुख्यअतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी लायन विजय पाठक, विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिकनक ग्रेटर के अध्यक्ष लायन राजेश केडिया,विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच मुख्य संयोजक संतोष कुमार श्रेयांश, बुद्धिजीवी मंच के संयोजिका कुमारी अनिता मौजूद थे।
कार्यक्रम के पहले दिन अधिवक्ता दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद के जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई, तत्पश्चात नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच गर्म वस्त्र टोपी, स्वेटर एवं बिस्किट, मिठाई आदि वितरण कि गई।
आज कार्यक्रम के दूसरे दिन सामाजिक एवं मानव हित में सराहनीय कार्य करने वाले अधिवक्ता लायन प्रेम शंकर मिश्रा,अधिवक्ता गोपाल वर्मा, अधिवक्ता विनोद कुमार साहू, अधिवक्ता अलख निरंजन वर्मा, अधिवक्ता मिसेज एशिया रिंकू भगत,अधिवक्ता सुष्मिता कुमारी,अधिवक्ता नेहा शर्मा, अधिवक्ता रेणु कुमारी जी को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
मौके पर अधिवक्ता लायन प्रेमशंकर मिश्रा ने कहा अधिवक्ता समाज के एक अभिन्न अंग है मै हर वर्ग के लोगों की खुशी चाहता हूं,इस खुशी के लिए मैं आखिरी समय तक जरूरतमंदों का साथ देता हूं।अधिवक्ता गोपाल वर्मा एवं विनोद कुमार साहू ने कहा हमलोग अधिवक्ता होने के नाते जहां भी कानूनी सलाह की जरूरत हो वहां निःशुल्क कानूनी सलाह दूंगा,शिवा लिंगम के ट्रस्टी दीपक कुमार साहू ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा हार जीत लगी रहती है लोग अपने केस में हारे या जीते हमेशा अधिवक्ताओं का सम्मान करें।
मुख्य अतिथि विजय पाठक ने कहा देश की आजादी एवं संविधान के निर्माण के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था वहीं संतोष कुमार श्रेयांश ने कहा देश रत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जी के जन्मदिन पर प्रति वर्ष 3 दिसंबर को राष्ट्रीय अधिवक्ता दिवस मनाया जाता है।
छात्र क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने धन्यवाद किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से गौतम कुमार साहू,विजय सिंह उर्फ विधायक, कुमारी रजनी रंजन,ऋषभ कुमार मुकेश उरांव,सुबोध कुमार शर्मा, रविंद्र शर्मा,साधना मंच आदि आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

 

 

Leave a Reply