राची, झारखण्ड | नवम्बर | 17, 2024 ::
पिस्का मोड़ स्टाफ बैंक कॉलोनी मे श्री गणेश एजेंसी (श्रीनिवास गुजरात) लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (सीएनएफ) का शुभ उद्घाटन मुख्य अतिथि रिम्स के सर्जरी विभाग के डॉक्टर संदीप अग्रवाल, समाजसेवी ललिता देवी, डिप्टी चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर (आरपीएफ), रांची अरूण कुमार चौरासिया,अपर सचिव (कल्याण विभाग) सुरेंद्र दास एवं छात्र क्लब चिकित्सक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं रिबन काटकर किया।इस मौके पर श्री गणेश एजेंसी (श्रीनिवास गुजरात) लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (सीएनएफ)के निदेशक उमेश कुमार अग्रवाल ने बताया नागरिकों के आवश्यकता को देखते हुए बैंक कॉलोनी में इस दवा प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया है ताकि आम जनता को आवश्यकतानुसार दवा हमेशा उपलब्ध हो सके।
शुभारंभ के पूर्व जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क मास्क,डिटॉल, बैंडेज, कॉटन आदि का वितरण एवं शारीरिक जांच कर दवा उपलब्ध कराने गई।
इस मौके पर कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर राकेश पांडे, सीनियर एरिया सेल्स मैनेजर अभिजीत प्रकाश, डॉ.अनुज कुमार पटेल, मनीष कुमार वर्मा सहित कृष्ण मुरारी भारद्वाज, सुभाष चंद्र मिश्रा, सुबोध अग्रवाल,सुकृति प्रिया, कुमार दिव्यांश, मनीष अग्रवाल, संजीत चौधरी, सानवी प्रिया आदि मौजूद थे।



