Breaking News Latest News झारखण्ड

छठ पूजा महोत्सव पर तालाब के चारों ओर आकर्षक विद्युत सज्जा एवं साउंड की व्यवस्था रहेगी

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  02, 2024 ::

रांची,झारखंड छात्र क्लब छठ पूजा समिति की ओर से धनई सोसो रानी तालाब मे आयोजित छठ पूजा महोत्सव में अनेक गणमान्य अतिथियों को छठ घाट मे आमंत्रित किया गया साथ ही छठ पूजा समिति के संगठन मंत्री समाजसेवी जितेंद्र कांशी (पंचायत समिति प्रतिनिधि सुंडील) का शिव किशोर शर्मा एवं सुबोध शर्मा की ओर से अभिनंदन किया गया।
मोके पर मुख्य संरक्षक गारमेंट भगत ने कहा क्लब के सभी सदस्यों द्वारा सभी छठ व्रत धारियों को चाक चौकन्ना के साथ सहयोग किया जाएगा।अध्यक्ष संतोष प्रसाद लालू ने कहा तालाब के चारों ओर आकर्षक विद्युत सज्जा एवं साउंड की व्यवस्था रहेगी वहीं समिति के संस्थापक शिव किशोर शर्मा ने मुहल्ला वासियों से आग्रह किया कि कहा छठ पूजा महोत्सव के सफलता के लिए हर संभव सहयोग करें।

Leave a Reply