Breaking News Latest News झारखण्ड

एन.सी.सी कैडेट्स के बीच मतदान जागरूकता अभियान

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   25, 2024 ::

आगामी विधानसभा आम चुनाव 2024 (13 नवंबर) को लेकर रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन के सहयोग से समाजसेवी डॉ. दीपक गुप्ता के नेतृत्व और सहायक उपसमाहर्ता आदित्य पांडेय के दिशा-निर्देश में मतदान जागरूकता अभियान लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को एक विशेष कार्यक्रम एन०सी०सी कैडेट्स के बीच आयोजित किया गया, जिसमें कैडेट्स को मतदान का महत्व समझाने के साथ-साथ उन्हें अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। कैडेट्स से यह भी अपील की गई कि वे अपने परिवार, मित्रों और आस-पास के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें और एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य निभाएं।

इस अवसर पर डॉ. दीपक गुप्ता ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा, “आप राष्ट्र के अनुशासित और जागरूक युवा हैं, और आपके प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव का उदाहरण बन सकते हैं। मतदान हर नागरिक का अधिकार और जिम्मेदारी है, और यह लोकतंत्र को मजबूत बनाने का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। आगामी विधानसभा चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।”

डॉ. गुप्ता ने सभी एन०सी०सी कैडेट्स से आग्रह किया कि वे अपने स्तर पर एक जागरूकता अभियान चलाएं और अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में कैडेट्स को यह भी बताया गया कि कैसे वे अपने मताधिकार का प्रभावी उपयोग कर सकते हैं और दूसरों को भी मतदान में भागीदारी के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना और एक मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना है। डॉ. गुप्ता ने सभी नागरिकों से अपील की कि 13 नवंबर को होने वाले इस महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के इस प्रयास में भागीदार बनें।

 

 

 

Leave a Reply