राची, झारखण्ड | अक्टूबर 25, 2024 :
65 कांके विधानसभा में इस बार लाल परचम लहराएगा : पीके पांडेय राष्ट्रीय परिषद सदस्य सीपीआई
किसानों और नौजवानों के बल पर जीतेंगे : राज्य सचिव महेन्द्र पाठक
कांके को बिकास की पटरी पर लाने के लिए लाल झंडा को जितना होगा : अजय सिंह
आज 65 कांके विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई के प्रत्याशी कॉम संतोष कुमार रजक ने अपना नामांकन दाखिल किया नामांकन दाखिल से पूर्व सीपीआई राज्य कार्यालय से जुलूस सीपीआई के राज्य सचिव महेन्द्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कॉम पीके पांडेय और जिला सचिव अजय सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। सभी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ नारेबाजी करते हुए पहुंचे
जुलूस में मुख्य रूप से कांके विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई के कार्यकर्ता शामिल हुए। सीपीआई कांके विधानसभा क्षेत्र में लोगो के जन समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करते आई है। इसीलिए इस बार सीपीआई ने युवा चेहरा संतोष कुमार रजक को अपना उम्मीदवार बनाया है।आज तक कांके विधानसभा में जितने में विधायक हुए है उन्होंने कांके क्षेत्र का विकास न कर के लोगो को ठगने का कार्य किया है इसीलिए सीपीआई ने कांके विधानसभा क्षेत्र के लोगो से अपील किया है कि सभी लोगों को अपने मौका दिया है इस बार सीपीआई को मौका दे क्षेत्र का विकास के लिए ।इस मौके पर मुख्य रूप से निरंजन कुमार, सुधा कुमारी, अमीरउल्लाह अंसारी, तार सिंह लिंडवार, उमेश रजक श्यामल फरजाना फारूकी, सैफ,जयंत पांडेय, जैनेन्द्र कुमार, डॉ अविनाश कुमार, डेविड खलको , आरती देवी, इम्तियाज अहमद खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे




