Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

मांडर विधानसभा से मांडर की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की की जीत सुनिश्चित – पप्पू यादव

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   24, 2024 ::

इंडिया गठबंधन की साझा उम्मीदवार मांडर विधानसभा से कांग्रेस की प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन पर उमड़ी ऐतिहासिक भीड़।
मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की का नामांकन कार्यक्रम में आशीर्वाद देने पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने कहा आज शिल्पी नेहा तिर्की किसी पहचान की मोहताज नहीं राज्य में ही नहीं पूरे देश में उनके कार्यों इनकी भाषणों की चर्चा होती है आज इन्होंने अपने बदौलत पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान छोड़ी है। इनके पिता बंधु तिर्की हमारे पुराने मित्र हैं और आदिवासियों के बड़े नेता उनके निमंत्रण पर मैं रांची पहुंचा हूं मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में शिल्पी नेहा तिर्की की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित है।
नामांकन से पूर्व श्रीमती तिर्की ने अपने दादी से आशीर्वाद लिए तत्पश्चात मुड़मा शक्ति स्थल पर माथा टेकने के बाद कार्यक्रम स्थल बापू वाटिका मोराबादी पहुंची वहीं से अपने हजारों- हजार की संख्या में जुटे समर्थकों के साथ पैदल मार्च करते हुए समाहरणालय रांची पहुंची।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा मांडर हमारी पारंपरिक सीट रही है और कांग्रेस का पुराना गढ़ रहा है इस भूमि को हमने और हमारे लोगों ने खून पसीना से सींचा है विरोधी जितनी भी ताकत लगा ले कोई फायदा होने वाला नही है जीत हमारी होगी जीत मांडर की जनता की होगी।

 

Leave a Reply