राची, झारखण्ड | अक्टूबर 17, 2024 ::
संत जेवियर्स कॉलेज के अंग्रेजी विभाग द्वारा महेश दत्तानी द्वारा रचित फाइनल सॉल्यूशंस का मंचन किया गया।
इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य फादर डॉ एन. लकड़ा,एसजे ने कहा कि कॉलेज में प्रतिभा की कमी नहीं है और कॉलेज प्रशासन प्रोत्साहन देने में कभी पीछे नहीं है। अंग्रेजी विभाग द्वारा नाटक मंचन की प्रथा को जीवन्त रखने का प्रयास सराहनीय हैं।
कॉलेज के रेक्टर फादर सुधीर मिंज,एसजे ने कहा कि सांप्रदायिक सौहाद्र को बढ़ाने का प्रयास स्वागत योग्य है।
कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर,एसजे ने कहा कि साहित्य का सामाजिक उत्थान से अटूट रिश्ता है और अंग्रेजी विभाग का यह प्रयास इस ओर एक सशक्त कदम है।
नाटक से बच्चों ने मुश्किल वक्त में धार्मिक धागों को अटूट रखने का संदेश दिया तथा अपनी प्रस्तुति से बच्चों का मन मोह लिया।
नाटक का निर्देशन सुमेधा मलिक और राधिका टुडू ने किया। मुख्य भूमिका में अंकित चटर्जी, शांभवी, सुमेधा गांगुली, आस्था, इग्नेशियस, राधिका, इशिता, जेसिका, कविता, और आयुषी थे।
इस मौके पर अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ जूही होरो, डॉ अचल सिन्हा, डॉ सुमाना घोष, डॉ थॉमस डुंगडुंग,फादर संजय केरकेट्टा, डॉ अनन्या बोस, डॉ धीरज पाठक, डॉ सुशील पांडे, डॉ सुमित राय, डॉ सचिन मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे|




