Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

द्वितीय इंटर स्कूल योग प्रतियोगिता सह ” योग उत्सव” 26 व 27 को : पोस्टर का अनावरण

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर   16, 2024 ::

नामकुम रोड स्थित जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में 26 व 27 अक्टूबर होने वाले द्वितीय इंटर स्कूल योग प्रतियोगिता सह योग उत्सव 2024 कार्यक्रम को लेकर पोस्टर का अनावरण किया गया।

जी डी गोयनका के उप निदेशक अमन सिंह, प्रचार्य डॉ सुनील कुमार, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी व नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत जी ने संयुक्त रूप से आयोजन संबंधित पोस्टर का अनावरण किया।
सोनल गाबा, दिव्या सेहगल, रिया नायक आदि कई मौजूद थे।
नटराज योग संस्थान के निदेशक आर्य प्रहलाद भगत ने बताया कि रांची के विभिन्न स्कूलों के बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

इस प्रतियोगिता में योगासन, स्पीच, क्विज, पेंटिंग आदि प्रतियोगिता में बच्चे भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता में 05 वर्ष आयु से 18 वर्ष आयु तक के बालक/बालिका इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

 

Leave a Reply