राची, झारखण्ड | अक्टूबर 06, 2024 ::
सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) के संयुक्त तत्वाधान में ग्यारहवीं इमा कप सिकोकई झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन रांची के संत जोसेफ क्लब में 2 नवंबर से किया गया है। प्रतियोगिता की मेजबानी रांची के संत जोसेफ क्लब के द्वारा कि जा रही है। जिसमें राज्य भर से लगभग 500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।मेजबान टीम रांची के खिलाड़ियों का चयन शुरू कर दिया गया है चयन प्रक्रिया के पहले दिन इमा कराटे स्टूडियो में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अलग-अलग आयु वर्ग में और वजन वर्ग में खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। सिकोकई कराटे इंटरनेशनल इंडिया के झारखंड प्रतिनिधि सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा ने यह जानकारी देते हुए बतलाया कि यह रांची के लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि रांची को झारखंड ओपन कराटे प्रतियोगिता के आयोजन के लिए चुना गया है।इस प्रतियोगिता में मेजबान टीम रांची से 200 खिलाड़ी और अन्य शहरों से 300 खिलाड़ी को मिलाकर लगभग 500 खिलाड़ी भाग लेंगे और पूरे प्रतियोगिता का संचालन राज्य भर से आए हुए 80 अधिकारी करेंगे। इस पूरे प्रतियोगिता का मुख्य संचालक के लिए एशियन कराटे फेडरेशन के जज एवं रेफ्रियों को भी आमंत्रित किया गया है
प्रतियोगिता में कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से मान्यता प्राप्त सभी शैली के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता की अधिक जानकारी 98351 65518 पर ली जा सकती है।




