Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल द्वारा सदर अस्पताल मे निःशुल्क भोजन वितरण का लगातार 11वा शनिवार

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   28, 2024 ::

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के द्वारा प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में भोजन का वितरण किया जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भी लगातार 11वी शनिवार को क्लब के पदाधिकारियों द्वारा अस्पताल परिसर में मरीजों, उनके परिजनों के साथ ही आसपास के जरूरतमंदों लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सदर अस्पताल के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास है।

क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा और चार्टर प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से अवगत कराया कि क्लब के इस प्रोजेक्ट के तीसरे चरण में आज लगभग 1000 लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया है। लोगों का सहयोग कर हम अपने इस प्रोजेक्ट से काफी संतुष्ट हैं। हमारा यह प्रोग्राम प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में संचालित होता है। सचिव मनोज मिश्रा ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग करने के लिए अस्पताल प्रबंधन और इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों और समाजसेवियों के प्रति आभार जताया।

आज के प्रोजेक्ट को सफल बनाने में क्लब के कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष खुशबु अग्रवाल,कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,रीजनल चेयरमेन प्रेम शंकर मिश्रा,पीआरओ अल्तमश आलम,पीयूष कुमार प्रीति कुमारी का भरपूर योगदान रहा।

Leave a Reply