Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

मारवाड़ी महाविद्यालय रांची में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   27, 2024 ::

राष्ट्रीय सेवा योजना मारवाड़ी महाविद्यालय रांची के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के ग्यारहवें दिन स्वयंसेवकों के बीच विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य तौर पर आज स्वच्छता ही सेवा विषय पर पेंटिंग, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ज्योति किंडो एवं जय प्रकाश रजक आयोजक एवं निर्णायक के तौर पर उपस्थित रहे ।
प्रतियोगियों ने अपने भाषण, निबंध और पेंटिंग के माध्यम से स्वच्छता और स्वास्थ्य, अस्वच्छता और बीमारियों के प्रत्यक्ष संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने स्वच्छ वातावरण निर्माण में समुदाय एवं युवाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाले। कार्यक्रम के अंत में अपने संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि स्वच्छता को अपने जीवनशैली में हर कोई अपना सकें इसमें आप युवाओं को अग्रणी भूमिका निभानी होगी। आप अपने व्यवहार , नेतृत्व कौशल एवं अभिव्यक्ति के विभिन्न माध्यमों से समाज को जागरूक कर सकते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में मोहम्मद सनाउल्लाह, कुमारी प्रिया, पूजा कुमारी, राहुल राय, कृति मुंडा, संजीव सिंह, शृजा, अनामिका दुबे, मानसी गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद अजहर, अतुल कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply