राची, झारखण्ड | सितम्बर 26, 2024 ::
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दसवें दिन मारवाड़ी महाविद्यालय रांची परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम परिसर को प्लास्टिक मुक्त किया गया। तत्पश्चात बरसात के मौसम में महाविद्यालय के बागवानी में उगे हुए अवांछित पौधों को हटाया गया। इस स्वच्छता कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः जयप्रकाश रजक एवं अनुभव चक्रवर्ती तथा दर्जनों स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्रोफेसर इंचार्ज डॉक्टर आर आर शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ तरुण चक्रवर्ती, परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर उमेश कुमार एवं दोनों कार्यक्रम पदाधिकारीयों ने संबोधित किया। अपने संबोधन में सभी ने स्वच्छता के महत्व को बताया तथा इसे अपने जीवन शैली में अपनाने की बात कही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उदय , अमित, अजहर ,खुशी , अंश ,नेहा ,काजल ,प्रज्ञा , पल्लवी,पम्मी , शाहिद शैफ फैजान मानसी ,आदित्य , अनामिका,संजीव श्रेजा ,प्रिया आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




