Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी क्षेत्र कार्य के लिए ठेठईटांगर रवाना

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   26, 2024 ::

रांची विश्वविद्यालय के ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी क्षेत्र कार्य के लिए सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड रवाना हुए।
कुल 32 विद्यार्थीयों के साथ 2 प्रशिक्षक भी गए हैं।
प्रशिक्षक के रूप में विभाग के दो शिक्षक प्रा. शिरीन गुल और डॉ अटल पाण्डेय विद्यार्थीयों को शोध करने के तरीके, तकनीक, विधी एवं क्षेत्र कार्य से संबंधित विषयों पर उनका मार्गदर्शन करेंगे।
विभाग के निदेशक डॉ दिनेश उरांव और समन्वय डॉ एस. जे. मिंज ने छात्र-छात्राओं को क्षेत्र कार्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।

क्षेत्र कार्य के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विभाग के शिक्षक डॉ अटल पांडे ने बताया कि ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम में क्षेत्र कार्य का स्थान सबसे महत्वपूर्ण होता है। क्षेत्र कार्य इस पाठ्यक्रम की आत्मा होती है। छात्र जब खुद से क्षेत्र में जाकर जमीनी हकीकत को जानते हैं, तब वो वहां के विकास और समस्या को देखकर गांवों के विकास के लिए प्रेरित होते हैं तथा उनका जुड़ाव ग्रामीणों से होता है।
विभाग की शिक्षिका प्रा. शिरीन गुल ने बताया कि ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम में सेमेस्टर 2 और सेमेस्टर 3 में क्षेत्र कार्य करना अनिवार्य होता है। यह क्षेत्र कार्य कुल 9 दिनों का है। जो सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड के गुटबहार पंचायत रहकर वहां के विभिन्न गांवों में घूम घूमकर वहां की शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूह, बाल विवाह , डायन प्रथा एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी एकत्र करेंगे।

Leave a Reply