राची, झारखण्ड | सितम्बर 21, 2024 ::
योगासन खेल के क्षेत्र में नटराज योग संस्थान के योगासन खिलाड़ियों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी विजेता खिलाड़ियों को स्वर्गीय सत्यनारायण पोद्दार योग सम्मान से सम्मानित किया गया। पूर्व में हुए योग महाकुंभ खेलो इंडिया वूमेनस लीग जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में नटराज योग संस्थान के बच्चों ने विभिन्न वर्गों में पदक हासिल किया और संस्थान का गौरव बढ़ाया जिसके लिए खिलाड़ी रितेश कुमार, पिंटू कुमार, संगीता बनर्जी सरिता सिंह , मणिमला चौधरी, माही सिंह, कसक, ईशा बनर्जी, ईशानी, रश्मि, सोनू , मोनू, अर्चना, पल्लवी रानी, सारिका, प्राची, अगम कुमार, बिट्टू कुमार ,सौरभ आर्य ,भरत कुमार , स्वरा जैन ,अंजली कुमारी, अपर्णा चौधरी ,गार्गी कुमारी को सम्मानित किया गया,
सम्मान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी राजकुमार पोद्दार, विशिष्ट अतिथि रिलेशंस के निर्देश समाजसेवी आशुतोष द्विवेदी, नटराज योग संस्थान के संस्थापक आर्य प्रहलाद भगत, योग शिक्षिका सुषमा कुमारी तिग्गा, गोविंद कुमार यादव उपस्थित रहे!




