राची, झारखण्ड | सितम्बर 14, 2024 ::
विकास विद्यालय के प्रांगण में आज केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्लस्टर 3 के अधीन चार दिवसीय एथेलेटिक मीट का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट केटरिंग तकनीक तथा अनुप्रयुक्त पोषण (आई.आई.एच.एम) राँची के प्राचार्य डॉ. भूपेष कुमार ने कार्यक्रम की गरिमा बढाई।
कार्यक्रम की शुरुआत विकास विद्यालय के प्राचार्य डॉ.पी.एस कालरा द्वारा विदाई भाषण देकर की गई उसके उपरांत मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के प्राचार्य ने सीबीएसई पर्यवेक्षक श्रीमान चंदरेश्वर दास तथा तकनीकी प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न द्वारा सम्मानित किया। तत्पश्चात विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि तथा विद्यालय के प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया।
जिसमें व्यक्तिगत चैम्पियनशिप पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष खिलाड़ियों को प्रदान किए गए:
अंडर-14 बालक वर्ग के अंतर्गत विमल राज, राधा कृष्ण इंटरनेशनल स्कूल, चितरपुर, रामगढ़
तथा बालिका वर्ग के अतंर्गत स्तुति कुमारी, सेंट करेंस हाई स्कूल, जी रोड, दानापुर, पटना, बिहार
अंडर-17 बालक वर्ग के अंतर्गत बंश राज, विकास विद्याालय, रांची तथा
अंडर-17 बालिका वर्ग के अंतर्गत सुमोना ईशा मंडल, डीबीएमएस कदमा हाई स्कूल, सिंहभूम, झारखंड
अंडर-19 बालक वर्ग के अंतर्गत हेमंत कुमार सोरेन, एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल, सिंहभूम, झारखंड
तथा बालिका वर्ग के अंतर्गत प्रिया हांसदा, एस.एन.एस विद्या मंदिर, घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड तथा डी.ए.वी. कैन्टान्मेंट एरिया, गया, बिहार को उनके सर्वांगीण प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ओवर ऑल ट्रॉफी प्रदान किया गया।
इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्रीमान भूपेष कुमार द्वारा क्लस्टर 3 एथेलेटिक मीट के समापन की घोषणा की गई तथा विद्यालय के शिक्षक निरज तिवारी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया।
उसके बाद केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के ध्वज का अवरोहण मुख्य अतिथि डॉ. भूपेष कुमार,विद्यायलय के प्राचार्य पी एस कालरा तथा विद्यालय के शिक्षक रवि रंजन द्वारा सम्मानपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान द्वारा किया गया।




