राची, झारखण्ड | सितम्बर 10, 2024 ::
डीएवी शिक्षा दीप विद्यालय,जयप्रकाश नगर,रांची में शिक्षक दिवस एवं गणपति पूजन समारोह धूमधाम से संस्थापिका नीलम देवी जी के अध्यक्षता मे मनाई गई।
कार्यक्रम के पहले चरण मे शिक्षक दिवस के अवसर डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को जीवन मे उतारने का संकल्प लिया साथ ही विधालय शिक्षकगणों ने सामूहिक रूप से विद्यालय के निदेशक शिवनंदन पाठक को सम्मानित किया गया।
दूसरे चरण में विधालय के उपनिदेशक ब्रजेश कुमार पाठक ने मंत्रोपचारण के साथ श्री गणेश जी की पूजन अर्चना कराई।
बच्चों ने स्वागत गान, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रस्तुत किया । कार्यक्रम समाप्ति के पूर्व विधालय के शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया ।




