Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

हरियाणा संघ के अध्यक्ष बने रमेश चंद शर्मा और मंत्री विनोद जैन

राची, झारखण्ड  | सितम्बर   08, 2024 ::

हरियाणा संघ की बैठक अग्रसेन भवन में हुई। बैठक में 70 से ज्यादा सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्य समिति का गठन हुआ।
हरियाणा संघ संचालन समिति की अध्यक्षता कर रहे रमेश शर्मा ने आए हुए सदस्यों का स्वागत, अभिनंदन किया ।
उन्होंने जानकारी दी की 31 अगस्त तक 226 हरियाणा संघ के सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की है ।आज की सभा के उपरांत सदस्यता अभियान चालू रहेगा।
संचालन समिति के सदस्यों ने कार्य समिति का गठन करने के लिए सभा में उपस्थित सदस्यों से आग्रह किया । अध्यक्ष पद के लिए सर्व समिति से रमेश शर्मा व उपाध्यक्ष- लक्ष्मी चंद दीक्षित, अरुण शर्मा मंत्री- विनोद जैन उप मंत्री-प्रमोद सारस्वत ,राहुल शर्मा कोषाध्यक्ष-अनिल अग्रवाल का नाम सर्व सम्मति से सभा में आया उपरोक्त सभी पदाधिकारी चुने गए।
सभा से 15 कार्यकारिणी सदस्यों के नाम देने का आग्रह किया गया।जिसमें सर्व समिति से सुभाष पिलानिया, महेंद्र वर्मा, श्याम सुंदर भारद्वाज, आलोक अग्रवाल, कमल शर्मा, श्याम सुंदर गोयल ,गोविंद अग्रवाल ,राज कौशिक ,श्याम बिहारी गोयंनका, धर्मचंद शर्मा, मैनपाल शर्मा, आशीष डालमिया, सुनील गुप्ता, अशोक जैन ,महेंद्र कुमार शर्मा का नाम सर्वसम्मति से कार्यकारिणी समिति के लिए चुना गया।
मंत्री बिनोद जैन ने कहा कि संस्था का संविधान बनाना आवश्यक है। संविधान निर्माण समिति के लिए दीपेश निराला एवं राहुल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई।

Leave a Reply