राची, झारखण्ड | सितम्बर 07, 2024 ::
वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि वाईएमसीए के महासचिव चोन्हस कुजूर ने अपने संबोधन में ईमानदारी पर प्रकाश डाला और कहा कि शिक्षकों द्वारा दी गई शिक्षा को ईमानदारी पूर्वक ग्रहण कर उसे अपने जीवन का मार्गदर्शक बना सकते हैं। इस दौरान बच्चों द्वारा रंगारंग व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से वाईएमसीए के सह महासचिव मनोज बागे, सचिव सौरभ मुर्मू, बाल्मीकी पाण्डेय, सहित शिक्षक,कर्मचारी और काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।




