राची, झारखण्ड | सितम्बर 05, 2024 ::
लायंस क्लब ऑफ़ रांची के तत्वावधान में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। शिक्षक दिवस सम्मान समिति के संयोजक सुकृत तिवारी ने अभिभावकों की शिक्षा के क्षेत्र में भागीदारी विषय प्रस्तुत किया। विषय पर परिचर्चा में डा॰ हरमिंदर बीर सिंह , अजय सखूजा, पूर्वजिलापाल सिद्धार्थ मजूमदार, शांतानु तिवारी , रजनी सिंह, डा॰ सुधीर पांडेय, और तरुण अग्रवाल ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। मुख्य अतिथि श्रीमती गायत्री कुमारी प्रधानाचार्य श्री शिवनारायण मारवाड़ी कन्या मध्य पाठशाला ने कहा की शिक्षक पथ प्रदर्शक है। परिवार से बच्चों को सही संस्कार और दिशा मिलती है। बच्चों पर किसी प्रकार दबाव नहीं डाले सहज होकर अध्यापन करने का अवसर दे।
क्लब अध्यक्ष अरुण सिंह ने अतिथि और शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा की गुरु और माता पिता के प्रति सम्मान करने की सीख दी। सचिव मनीष गाड़ॊदिया ने क्लब की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। क्लब के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एम. पी. चोपड़ा, प्रो. मुकुंद चंद्र महतो, डा॰ हरमिंदर बीर सिंह, डा ॰ पूनम सखूजा, मंजू तिवारी, डा॰ टी पी वर्णवाल, डा॰ अनीता महतो, अंजु पांडेय और सुमनलता ने सम्मान प्राप्त किया।
धन्यवाद ज्ञापन तरुण कुमार अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर अरुण सिंह , शुभ्रा मजूमदार, प्रदीप कुमार, डा॰ देवेंद्र सिंह, अजय अग्रवाल, राजेश चौधरी, रजनी मोर, वीणा अग्रवाल, राजेश मोर, विजय पांडेय, सुबोध वर्मा, पियूष परिसर , जसलीन उपस्थित थे।




