राची, झारखण्ड | अगस्त 31, 2024 ::
जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची ने एलुमनी एसोसिएशन ऑफ एक्सआईएसएस (आक्सिस), जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) रांची, और रोटारैक्ट क्लब ऑफ सोशल रिवोल्यूशन (आरसीएसआर) के साथ मिलकर शनिवार को संस्थान परिसर में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस नेक अभियान के दौरान संस्थान के फैकल्टी, स्टाफ, छात्रों, और रक्तदाताओं द्वारा कुल 94 यूनिट रक्तदान किया गया।
झारखंड सरकार के समाज कल्याण विभाग, निदेशक, शशि प्रकाश झा ने शिविर का उद्घाटन किया। श्री झा ने आक्सिस, जेसीआई रांची और आरसीएसआर के इस नेक पहल की बहुत सराहना की और कहा, “रक्तदान मानवता के लिए सर्वोत्तम सेवा है।
इस शिविर में सहायक निदेशक डॉ प्रदीप केरकेट्टा एसजे के साथ फादर क्लैबर मिंज, वित्त अधिकारी, डॉ अमर ई. तिग्गा, डीन अकादमिक, फैकल्टी, स्टाफ और संस्थान के कई छात्र शामिल हुए।
आक्सिस के प्रतिनिधि अपने रांची चैप्टर के माध्यम से हमेशा ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए सक्रिय रहे हैं और उन्होंने शिविर के सुचारू संचालन को सुनिश्चित किया। आक्सिस के सचिव आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष जसबीर सिंह खुराना और संयुक्त सचिव हिमालय सहित अन्य की टीम ने कई छात्रों को रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित किया।
जेसीआई रांची, के प्रतिनिधि विक्रम चौधरी, अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सचिव रोहित दयानी, निदेशक रक्त और परियोजना समन्वयक अंकित मोदी, अग्निश मित्रा, सृजन हेतमसरिया और सुगम सरावगी ने अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रक्तदाताओं के साथ समन्वय किया।
एक्सआईएसएस के आरसीएसआर क्लब के अभिषेक, हर्ष, निशांत, शाम्भवी, गौरी सहित अन्य वालंटियर्स ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया और शिविर के सफल समापन का समन्वय किया।




