योगासना भारत योगासन खेल को राष्ट्रीय स्तर पर संचालित करती है।यह सघ युवा और खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एकमात्र संस्था है और भारतीय ओलंपिक संघ की एसोसिएट मेंबर हैं। पुरे भारत वर्ष में योगासन खेल को संचालित करती है। इसके द्वारा ही खिलाडी खेलो इंडिया, भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल, एशियन गेम्स आदि में भाग ले सकते हैं। योगासन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित सेठ और महासचिव डा जयदीप आर्य है। इसकी अंतरराष्ट्रीय संस्था का नाम वर्ल्ड योगासना है। वर्ल्ड योगासना के अध्यक्ष स्वामी रामदेव गुरु और महासचिव डा एच आर नागेन्द्र गुरु है। योगासन भारत द्वारा करायें जा रहे योगासन खेल इस प्रकार है।
1. ट्रेडिशनल इवेंट
2. आर्टिस्टिक सिंगल
3. आर्टिस्टिक पेयर
4. रिदमिक पेयर
5. ग्रुप इवेंट
उम्र के अनुसार ग्रुप विभाजन किया गया है।
1. सब जूनियर ग्रुप (10+to 14)
2. जूनियर ग्रुप (14+ to 18)
3. सीनियर ग्रुप (18+ to 28)
4. सीनियर ए (28+ to 35)
5. सीनियर बी (35+ to 45)
6. सीनियर सी (45+ to 55)
इन सभी ग्रुप में खेल आयोजित कि जाती है।
सभी खेल खेलो इंडिया और राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले प्रतियोगिता में शामिल की जाती है।

प्रशान्त सिह




