राची, झारखण्ड | अगस्त 26, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा आयोजित साइक्लोथॉन 4.0 का आयोजन किया गया , जो सफलतापूर्ण सम्पन्न हुआ।
राष्ट्रीय स्पोर्ट्स दिवस के अवसर पर साइक्लोथॉन 4.0 का शुभारम्भ शाखा अध्यक्षा ने हरी झंडी दिखाकर सुबह 06:30 बजे आर्यभट्ट ऑडोटोरियम, मोराबादी किया गया था।
इसका उद्देश्य था राइङ फार हेल्थ, अर्थ एन्ड एनवायरनमेंट
अध्यक्षा ने अपने संबोधन में कहा की साइकिल चलाने से व्यायाम और प्रकृति की सुरक्षा दोनों होता हैं। साथ ही साइकिल चलाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है।
साइक्लोथॉन 4.0 में बच्चों के बीच जूस का वितरण किया गया।
इस अवसर शाखा अध्यक्षा विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, पायल जैन, कविता जालान और वेदिका सिंघानिया उपस्थित रहीं।




