Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

मटका फोड़ प्रतियोगिता जीतने वाले को मिलेगे 31 हजार

राची, झारखण्ड  | अगस्त   24, 2024 ::

आगामी 25 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व रातू रोड बिड़ला मैदान में कान्हा मटका फोड़ प्रतियोगिता समिति के द्वारा मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई आज कार्यक्रम स्थल पर मटका टांग दिया गया है।
प्रतियोगिता मे फर्स्ट प्राइज 31 000, सेकंड प्राइज 21000 एवं तीसरा प्राइज 11000 रुपए रखा गया है।

कान्हा मटकी फोड़ प्रतियोगिता के प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार आयोजित किए जाएंगे:-

25 अगस्त को संध्या 4:00 बजे से 6:00 बजे तक छोटे-छोटे बच्चों का फैशन शो जिसमें वे राधा-कृष्ण के रूप में नजर आएंगे।

संध्या 6:00 बजे से 9:00 बजे रात्रि तक मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी मटका फोड़ में 10 टीम शामिल होंगे जिसकी रजिस्ट्रेशन हो चुका है l

 

Leave a Reply