Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

मास कॉम डिपार्टमेंट में फोटाग्राफी वर्कशॉप तथा प्रदर्शनी का आयोजन

राची, झारखण्ड  | अगस्त   23, 2024 ::

मास कॉम डिपार्टमेंट में फोटोग्राफी वर्कशॉप तथा फोटो प्रदर्शनी का आयोजन वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के उपलक्ष्‍य पर हुआ। इस वर्कशौप में झारखंड के पांच वरिष्ठ फोटोग्राफरों ने छात्रों को फोटोग्राफी के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारियां दीं।
कार्यक्रम के शुभारंभ में सभी अतिथियों, विभाग के निदेशक प्रो. डॉ. बी.पी. सिन्‍हा एवं शिक्षकों ने द्वीप प्रज्‍जवलन किया। पीजी की छात्रा आस्‍था ने गणेश वंदना प्रस्‍तुत किया। छात्र वसंत ने गीत की प्रस्‍तुति दी। इसके बाद सभी वरिष्‍ठ फोटोग्राफरों को शॉल, स्‍मृतिचिन्‍ह और पौधा देकर सम्‍मानित किया गया।
वरिष्‍ठ फोटाग्राफर कुलदीप सिंह दीपक ने कहा कि फोटोग्राफी एक कला है कार्यशाला में उन्होंने छात्रों को सौ साल पुराने कैमरों से लेकर आज के आधुनिक कैमरों को दिखाया और उनके बारे में बताया।

वरिष्‍ठ फोटो पत्रकार माणिक बोस कहा कि फोटो जर्नलिज्‍म एक चुनौतीपूर्ण पेशा है
जगदीश सिंह ने तकनीकी सत्र में छात्रों को फोटोग्राफी के कंपोजिशन, प्रकाश एंगल के बारे में बताया। उन्‍होंने स्‍लाइड शो के माध्‍यम से छात्रों को अच्‍छी फोटोग्राफी के टिप्‍स दिये।
विभाग के उपनिदेशक डॉ. विष्‍णु महतो ने इस कार्यशाला में आये सभी वरिष्‍ठ फोटोग्राफरों के आने और छात्रों को फोटोग्राफी टिप्‍स देने के लिये धन्‍यवाद दिया।
मनोज जायसवाल ने फोटोग्राफी में प्रकाश के महत्‍व को बताया और छात्रों को बताया कि प्रकाश का उपयोग और सही एंगल फोटोग्राफी के लिये कितना आवश्‍यक है।
संजय बोस ने छात्रों को फैशन फोटाग्रफी के कई महत्‍पूर्ण टिप्‍स दिये

इस अवसर पर मास कॉम विभाग के छात्रों की खिंची गयी फोटो की प्रदर्शनी भी लगायी गयी। कार्यशाला सह फोटो प्रदशर्नी में भाग लेने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र भी दिए गए। कार्यक्रम का संचालन अनिशा ने किया धन्यवाद ज्ञापन विभागीय शिक्षक संतोष उरांव ने किया। इस अवसर पर विभाग के मनोज कुमार शर्मा, अरिंदम मुखर्जी, अनन्‍या , अनुप्रिया, पी.एस. तिवारी, निरंजन तथा सभी सत्रों के छात्र उपस्थित थे।

Leave a Reply