राची, झारखण्ड | अगस्त 21, 2024 ::
केंद्र सरकार द्वारा ST, SC, OBC आरक्षण के खिलाफ अलग अलग उपायों से की जा रही हमले के खिलाफ विभिन्न संगठनों द्वारा आहूत बंदी कार्यक्रम को भाकपा माले ने सक्रिय समर्थन प्रदान किया। झारखण्ड के लगभग सभी ज़िलों में माले कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। माले के अलावे छात्र संगठन AISA के बैनर तले सैकड़ों छात्र युवा भी इन प्रतिवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिए। धनबाद, रांची, डाल्टनगंज. रामगढ, गिरिडीह, कोडरमा, बोकारो दुमका, देवघर आदि जिलों के ग्रामीण तथा शहरी इलाकों में प्रदर्शन, मार्च आदि संगठित किया गया। प्रदर्शनकारी आरक्षण में वर्गीकरण तथा लैटरल एंट्री के जरिए नियुक्ति के खिलाफ नारे लगा रहे थे। वे जाति आधारित जनगणना चालू करने की मांग कर रहे थे। राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सुबह करीब साढ़े दश बजे दर्जनों माले कार्यकर्ता तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया एवं नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व रविन्द्र भुईयां, जगरनाथ ओरांव,शांति सेन. ऐति तिर्की, नौरिन, अकरम, मोइन, मोहन दत्ता, शुभेंदु सेन,एनामुल, समर सिन्हा,भीम साहू,नौहीद आकाश आदि ने किया।




