धनबाद जिला फोटोग्राफर एसोसिएशन (डीडीपीए) द्वारा पूर्वी भारत का प्रसिद्ध कोलकाता इमेज क्राफ्ट फोटो वीडियो एक्सपो पोस्टर का लॉन्चिंग केलियासोल एवं बैंक मोड में किया गया।
डीडीपीए के कोषाध्यक्ष कुमार विश्वास ने बताया कोलकाता, इमेज क्राफ्ट द्वारा आयोजित फोटो वीडियो एक्सपो का पोस्टर लांच किया यह एक्सपो 24, 25, 26 अगस्त को नेताजी इनडोर स्टेडियम कोलकाता में आयोजित होने वाली है जिसमें धनबाद के तमाम फोटोग्राफर शामिल होंगे।
संस्था के सचिव राम सिंह, भारत चावड़ा,अशोक प्रधान, मुन्ना सिंह, मुन्ना महाकाल, मनोज, तुलसी, मंटू अरविंद, श्याम सुंदर सिंह ,काजू साहनी, समर, नसीम ,शंकर, छोटू व अन्य फोटोग्राफर उपस्थित थे ।




