राची, झारखण्ड | अगस्त 16, 2024 ::
धुर्वा स्थित वाई. एम. सी. ए. पब्लिक स्कूल में 78वाऺ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाईस मैन कल्ब ऑफ रांची कैपिटल के अध्यक्ष देवाशीष सन्याल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें सदैव उन देशभक्तों को सम्मान देना चाहिए तथा राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करने की शिक्षा दी। स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।छात्रों ने अपनी गीतों, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाईस मैन कल्ब ऑफ रांची कैपिटल के इमेडियट पास्ट रेजियनल डायरेक्टर रोशन जॉन चिरायत, कल्ब के सचिव राजा बागची, ट्रेजरार ए. के ब्रह्मा, स्कूल कमेटी के सदस्य एस.के. गिरी, वाईएमसीए सचिव सौरव मुर्मू , प्राचार्य सुषमा कच्छप सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाए, स्टाफ और कुछ अभिभावक भी मौजूद रहे।



