Breaking News Latest News झारखण्ड

मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा ने स्कूल के बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

राची, झारखण्ड  | अगस्त   15, 2024 ::

मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा* द्वारा अठहत्तरवी स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर किशोरगंज स्थित R.B. Springdale School में मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा और स्कूल द्वारा झंडातोलन किया गया।

इस अवसर पर बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीत और नृत्य किया गया। और शाखा द्वारा विद्यालय के बच्चों के बीच जूस, टॉफी और अन्य खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। बच्चे यह सब सामान पाकर काफी उत्साहित हुए।बच्चो के साथ आज़ादी का जश्न मनाया गया।

इस झंडातोलन के अवसर पर शाखा सचिव शुभा अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, कोमल पोद्दार, रितु पोद्दार, दीपिका मोतिका, पूजा लहरिया, पायल जैन, कविता जालान उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply