राची, झारखण्ड | अगस्त 14, 2024 ::
संत जेवियर्स कॉलेज रांची में 13 और 14 अगस्त को आजादी के 78वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर एन॰ एस॰ एस॰ इकाई एवं आई॰ क्यू॰ ए॰ सी॰ ने दो दिवसीय प्रतियोगिक कार्यक्रम का आयोजन किया| इस दौरान “विकसित भारत” विषय पर पोस्टर मेकिंग, क्विज, निबंध लेखन, गायन प्रतियोगिता, देशभक्ति नाटक, नृत्य , सामूहिक नृत्य ,रंगोली की प्रस्तुति दी गयी|
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए फादर डॉ. एन. लकड़ा एसजे ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को आजादी के वीर सपूतों के बलिदान से सीख से लेकर त्याग करने की आदत डालनी चाहिए| इस तरह के कार्यक्रम कुछ न कुछ जीवन पर प्रभाव डालते हैं| कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक , कॉलेज के रजिस्ट्रार डॉ. फा॰ प्रभात केनेडी सोरेंग एसजे और मौजूद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कॉलेज के रजिस्ट्रार फादर केनेडी ने स्वागत भाषण में कहा की हमारी स्वतंत्रता बाक़ी लोगों के लिए बाधक नहीं बनना चाहिए। कॉलेज के डी॰ एस॰ डब्ल्यू॰ डॉ संजय सिन्हा ने स्वतंत्रता का मतलब समझाते हुए कहा कि अपने देश की संस्कृति की रक्षा करें ताकि देश भी सुरक्षित रहे| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक ने कहा कि झारखंड के सभी लोगों को आगे बढ़ना होगा तभी हम एक संपूर्ण विकसित भारत की कल्पना कर सकते हैं और उन्होंने साथ ही एक लोकगीत गा कर के लोगो के अंदर देशभक्ति का दंभ भरा। सभी प्रतिभागियों ने अपने प्रस्तुति से सभी दर्शकों को उत्साहित कर दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे, उप प्राचार्य(इवनिंग) डॉ फादर अजय मिंज एसजे, डॉ. शिव कुमार, डॉ॰ अनिर्बन गुप्ता, जज के रूप में डॉ॰ अभिजीत डे, प्रो॰ गुरप्रीत सिंह, प्रो॰ इवाना चक्रवर्ती, प्रो॰ अनुग्रह डेनिश टेटे, प्रो॰ राकेश मिश्रा, प्रो॰ शकील सिद्दीक़ी, प्रो॰ नाज़मी अज़मत, प्रो॰ सौम्य सिन्हा , प्रो॰ सौरभ कुमार , प्रो॰ डॉ॰ सैकत बनर्जी, प्रो॰ अजित मेलगंडी , प्रो॰ श्रेया पांडेय एवं विभिन्न विभाग के प्राध्यापकगण और बड़ी संख्या में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।



