राची, झारखण्ड | अगस्त 13, 2024 ::
> सदर अस्पताल परिसर से डंगराटोली चौक होते हुए वापस सदर अस्पताल तक युवाओ ने 50 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ निकाली यात्रा
> तिरंगे की आन, बान और शान के लिए जीवन समर्पित करने का लिया संकल्प
हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज रांची में युवाओ ने तिरंगे के आन, बान और शान के लिए अपना जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया। युवाओ ने पूर्व क्षेत्र, सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वाधान में शहर के सदर अस्पताल परिसर से डंगराटोली चौक होते हुए वापस सदर अस्पताल परिसर तक तिरंगा यात्रा निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओ ने 50 मीटर लंबे तिरंगे के साथ जोशीले और देशभक्ति से प्रेरित नारे लगाए। इस तिरंगा यात्रा में छात्र युवा संघ के सदस्य भी शामिल थे। यात्रा सदर अस्पताल परिसर में सभा में तब्दील हो गयी। जहां युवाओ ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। तिरंगा यात्रा सदर अस्पताल परिसर से शुरू हुई, इसके बाद इस यात्रा में सत. ज़ेवियर कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज के छात्र भी शामिल हुए। युवाओ ने स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
पूर्व क्षेत्र संस्कृति केंद्र कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में 9 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। इस अभियान के दौरान युवाओं से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते हुए तिरंगा अपने घरों में लगाने की अपील की गयी है और अपने देश पर गर्व करने की बात कही गई । तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं और छात्रों में आजादी के संघर्षो प्रति जागरूकता और देशभक्ति जागृत करना है।




