Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में वोकेशनल के नए बैच के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

राची, झारखण्ड  | अगस्त   12, 2024 ::

संत जेवियर्स कॉलेज रांची में स्नातक वोकेशनल कोर्स के नए बैच के छात्रों के लिए फ़ादर सी डिब्रावर सभागार में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत काॅलेज के प्राचार्य डॉ फादर एन लकड़ा एसजे ने शुरुआत करते हुए आध्यात्मिक और प्रेरक संबोधन से नए विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को सही व्यवहार और मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उप प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर एसजे ने नए सत्र के विद्यार्थियों को अध्ययन करने की टिप्स दी साथ-साथ महाविद्यालय की मिशन विजन और कोर वैल्यू से अवगत कराया गया। काॅलेज में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। कार्यक्रम सत्र दो पालियों में आयोजित हुई। कार्यक्रम में उप प्राचार्य (इवनिंग) डॉ फादर अजय अरुण मिंज एसजे ने कैरियर नियोजन, उद्योग के अवसरों और काॅलेज में समय का अधिकतम लाभ उठाने के अन्य तरीकों के बारे में जानकारी शामिल है।
मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. बी के सिन्हा, डॉ फ़ादर फ्लोरेंस पूर्ति एसजे, बर्सर फादर रवि हेमंत कुजूर एसजे, सभी वोकेशनल कोर्स के विभागाध्यक्ष और नए सत्र के विद्यार्थी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply