राची, झारखण्ड | अगस्त 11, 2024 ::
मारवाड़ी ब्राह्मण सभा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मारवाड़ी ब्राह्मण महिलाओं के लिए सावन सिंधारा महोत्सव का आयोजन किया गया ।
इस रंगारंग कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ मांझी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदधाटन किया।
कार्यक्रम में भारी संख्या में पारम्परिक परिधान में सज-धज कर महिलाओं ने हिस्सा लिया
महिला सदस्यों के बीच नृत्य , गीत एवं अन्य कई प्रतियोगिताएं भी हुई। श्रीमती चंद्रलता, सुश्री जैस्मिन ज्योति, श्रीमती सुधा शर्मा एवं नेहा पटवारी ने जजों की की भुमिका अदा की।
श्रीमती पिंकी शर्मा, तनूजा शर्मा, अंजू शर्मा, सुनिता शर्मा, अन्नू शर्मा अनिता शर्मा, ममता शर्मा, बीना शर्मा प्रभा शर्मा सुनिता शर्मा पायल शर्मा ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।




