राची, झारखण्ड | अगस्त 11, 2024 ::
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य मे अंतर स्कूल पेंटिंग कंपटीशन का आयोजन हुआ इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और रंगों के माध्यम से देश प्रेम देश के प्रति श्रद्धा रंगों के माध्यम से दिखाए ।प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों, तिरंगे और भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों को अपने चित्रों में प्रस्तुत किया। अंत में विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। डायरेक्टर आईफा इंटरनेशनल मोहम्मद साबिर हुसैन ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करती है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। डी पी सी, डीएवी बरियातू ,सुरेंद्रनाथ, सरला बिरला, गुरु नानक स्कूल, लोरेटो स्कूल, ब्रिजफोर्ड स्कूल, सिटी पब्लिक स्कूल, अलोन ड्रीम कैचर के करीब 100 बच्चों ने इस पर प्रतियोगिता में शामिल हुए इसमें विजेता घोषित किया गया तीन भागों में जिसमें निम्नलिखित को प्राइज मिला पहला पुरस्कार –आर्य भारती, आर्यन मालाकार, तथा कोवनेन राजा दूसरा पुरस्कार कैगकशा प्रवीण, डेविड ,आदित्य को मिला तीसरा– पुरस्कार अन्वी, मनस्वी तथा जानवी को मिला इसके अलावा संतावना पुरस्कार मिले मैयरा रिजवी, अम़़मार अब्दुल्ला ,शर्मिष्ठा लोहार ,जाइना तहरीम, अरीबा रिजवान, आयशा अख्तर, अध्याय वर्मा थे।
इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में शगुफ्ता बानो, अली अब्बास तथा आलिया थी



