Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

जियाडा के पीसीसी की बैठक में नये प्रोजेक्ट्स को स्वीकृति

राची, झारखण्ड  | अगस्त   08, 2024 ::

जियाडा के पीसीसी की बैठक आज जियाडा भवन में क्षेत्रीय निदेशक सुधीर कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कुल 11 नये प्रोजेक्ट के प्रस्तुत किये गये आवेदन पर विचार करते हुए 9 प्रोजेक्ट्स के आवेदन को स्वीकृति दी गई। 2 प्रोजेक्ट के आवेदकों की अनुपस्थिति के कारण उन्हें होल्ड पर रखा गया। स्वीकृत किये गये प्रोजेक्ट्स सहेर, टाटीसिलवे, गेतलसूद, बरही, तुपुदाना इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थापित किये जायेंगे। बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष किशोर मंत्री मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने कहा कि बैठक में प्रस्तुत किये गये आवेदन महत्वपूर्ण हैं। स्वीकृत प्रोजेक्ट्स में मुख्यतः बेकरी प्रोडक्ट, लॉजिस्टीक सपोर्ट सिस्टम, मैनुफैक्चरिंग ऑफ एनिमल फीड, स्टारेज ऑफ ऑक्सीजन सिलेंडर्स, ब्रेवरी प्रोजेक्ट, सेल ऑफ स्पेयर पार्ट्स ऑफ ऑटोमोबाइल शामिल हैं। इन प्रोजेक्ट्स की स्थापना से राज्य में रोजगार का सृजन संभव होगा।

बैठक में जियाडा की स्वाति बैद, मुकेश कुमार, डायरेक्टर एमएसएमई इंद्रजीत यादव, बैंक ऑफ इंडिया तथा पॉल्यूशन बोर्ड के अधिकारी, झारखण्ड चैंबर के उद्योग उप समिति चेयरमेन बिनोद अग्रवाल, जेसिया की ओर से रंजीत टिबडेवाल समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply