Breaking News Latest News झारखण्ड

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड मे लैंगिक समानता और समावेश पर कार्यक्रम

राची, झारखण्ड  | अगस्त   08, 2024 ::

चाइल्ड इन नीड इंस्टिट्यूट (सीनी) ने केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के साथ मिलकर लैंगिक समानता और समावेश पर केंद्रित कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों, सीयूजे के शिक्षकों, छात्रों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और लैंगिक समानता और समावेशी प्रथाओं को बढ़ावा देने पर चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि प्रो. कुंज बिहारी पांडा – कुलपति (प्रभार), केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड ने आधार व्याख्यान प्रस्तुत किया , जिसमें उन्होने लैंगिक समानता और समावेशी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला ।
मौसीबारी स्लम के बच्चों और किशोरों ने लैंगिक समानता पर एक नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें लैंगिक असमानता के प्रभाव और समाज में परिवर्तन की आवश्यकता को उजागर किया । ये बच्चे सीनी की टीम द्वारा प्रशिक्षित किए गए थे। इसके बाद, सामाजिक अन्याय को उजागर करने वाली लघु फिल्मों की श्रृंखला प्रदर्शित की गई, जिसमें हाशिए पर रहने वाले समुदायों के वास्तविक जीवन के अनुभव और चुनौतियों को प्रस्तुत किया गया।
फिल्म प्रदर्शन के बाद, एक संवादात्मक पैनल चर्चा हुई। चर्चा का संचालन CINI की राज्य कार्यक्रम प्रबंधक, श्रीमती तन्वी झा ने किया। पैनल में निम्नलिखित विशेषज्ञ शामिल थे :-
– श्रीमती बबीता सिन्हा: प्रोजेक्ट लीड, CREA
– श्रीमती पारुल शर्मा: शिक्षा विशेषज्ञ, यूनिसेफ झारखंड
– श्रीमती तनुश्री सरकार: अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति , खूंटी जिला
– श्री अकबर अंसारी: संस्थापक और निदेशक, ब्लेस एंड ब्लिस फाउंडेशन, रांची
पैनल ने लैंगिक समानता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और अपने अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए। प्रतिभागियों ने फिल्मों और नाटक में प्रस्तुत विषयों पर आधारित संवाद में भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन जवाहरलाल नेहरू कला केंद्र, रांची और देवस्रुता ओडिसी अकादमी के छात्रों द्वारा विशेष नृत्य प्रदर्शन के साथ हुआ। नृत्य प्रदर्शन की कोरियोग्राफी श्रीमती सुमेधा सेनगुप्ता ने की । इस प्रदर्शन ने “सभी के लिए समान अधिकार” , समावेश और विविधता का संदेश प्रस्तुत किया ।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के विद्यार्थी और शिक्षक, समुदाय के बच्चे, यूथ फॉर इकोलॉजिकल सस्टेनेबिलिटी (YES) नेटवर्क के सदस्य, रांची और खूंटी जिलों के सरकारी अधिकारी, गैर सरकारी संगठन, विशेषज्ञ इत्यादि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम में निम्नलिखित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे :-
 प्रो. देवव्रत सिंह : डीन – स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी।
 प्रो. श्रेया भट्टाचार्य : डीन – स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज।
 श्री वेद प्रकाश तिवारी : जिला बाल संरक्षण अधिकारी, रांची जिला।
 श्रीमती लिली मुखर्जी : प्रिंसिपल, जवाहरलाल नेहरू कला केंद्र (JNKK), रांची।

यह कार्यक्रम लैंगिक समानता और समावेशिता, जिसमें LGBTQIA+ समुदाय भी शामिल है, पर जागरूकता और कार्रवाई को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था।

Leave a Reply