राची, झारखण्ड | अगस्त 07, 2024 ::
इस्कॉन रांची व रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में बरियातू रोड स्थित हिल टॉप पब्लिक स्कूल में एक दिवसीय बाल संस्कार के महत्व पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता इस्कॉन रांची के प्रकाश प्रभु ने बच्चों को जीवन में संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने ने कहा कि संस्कारों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। यदि संस्कार न हो तो हमारी सामाजिक जिम्मेदारिया ओर सामाजिक भागीदारी शून्य होगी। संस्कारों की पहली पाठशाला घर से शुरु होती है। हम जो घर से सीखते हैं, वही बाहर करते हैं। इसके बाद स्कूल में संस्कारों का समायोजन होता है।
इस अवसर पर मुख्य अथिति के रूप से स्कूल कि प्राचार्या संगीता राज, उप प्राचार्या सुनीता श्रीवास्तव, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी,जय श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
बच्चो ने गीता के ज्ञान को भी समझा और भगवान कृष्ण के तस्वीर और मोर के पंख लेकर हरे कृष्ण हरे राम गीत पर नृत्य भी किया।




