Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

विश्व ज्योति धाम के भगवान शिव की हुई विधिवत् पूजा अर्चना व आरती

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय नवा टोली केला बगान कांके रोड स्थित विश्व ज्योति धाम में शिव भक्तों ने देवों के देव महादेव की विशेष पूजा अर्चना, दर्शन व महाआरती का आयोजन किया गया। भक्तों ने अपने आराध्य भगवान शिव पर जलाभिषेक कर हर हर महादेव का उदघोष भी किया। संस्था के सभी भक्तों ने भजन कीर्तन के माध्यम से भगवान शिव का गुणगान किया साथ ही साथ शिव भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संस्था कि संचालिका बी के राजमती, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, ब्रिस्मणी देवी, ऊर्मिला देवी, लीला देवी, कविता सेन, सावित्री देवी, अनिता देवी, विकाश कुमार, मोनू कुमार समेत कई भक्त गण उपस्थित थे।

Leave a Reply