Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड लाइफस्टाइल

एसएस मोमोरियल कॉलेज में व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण का दूसरा दिन संपन्न

राची, झारखण्ड  | जुलाई  30, 2024 ::

एस एस मेमोरियल कॉलेज राँची के सभागार में प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा के विशेष पहल पर जेसीआई राँची उड़ान के सौजन्य से कॉलेज के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास (पर्सनालिटी डेवलपमेंट) के लिए कल से पाँच दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम का आज दूसरा दिन रहा।

आज “ टाइम मैनेजमेंट “ विषय पर ट्रेनिंग करायी गयी । मुख्यवक्ता सह राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ट्रेनर जेसी राखी जैन (पूर्व नेशनल प्रेसिडेंट जेसीआई ) ने कॉलेज के विद्यार्थियों को बताया की विद्यार्थीयों को जीवन में समय का महत्व को जानना बहुत ज़रूरी होता है ।
ट्रेनर राखी ने विद्यार्थियों को “ समय प्रबंधन” करने के बारे में बताया.
विद्यार्थी ख़ुद को अपडेट रखें,
सही समय में सही कार्यों को कैसे निष्पादन करें कार्यों के प्राइरीटी को बाँटें इंपोर्टेंट और नोट इंपोर्टेंट, अर्जेंट और नोट अर्जेंट साथ ही ख़ुद के कार्यों व पढ़ाई का रूटिंग अवश्य ही बनाये ।
विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में निखार लाने के लिये “ समय प्रबंधन “ का अहम योगदान होता है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यरूप से भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ अकांशा सिंह, नागपुरी विभाग के डॉ सुबास साहु, जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष जेसी ट्विंकल छावनीका, सचिव जेसी अदिति मेवाड़ा और प्रशिक्षण क्षेत्र से जेसी अनिता सोमानी और जेसी शिल्पा केजरीवाल उपस्थित थीं और आईपीपी जेसी अनिता अग्रवाल उपस्थित हुए साथ ही सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होकर लाभान्वित हुए ।

Leave a Reply