Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखंड के पहलवान अनुप कुमार, U-15 भारतीय कुश्ती टीम का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली रवाना

राची, झारखण्ड  | जुलाई  13, 2024 ::

दिनांक 16-07-2024 से लेकर 18-07-2024 तक Sriracha Thailand में आयोजित U-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड के पहलवान अनूप कुमार भारतीय कुश्ती टीम का हिस्सा बनने के लिए आज रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए भारतीय कुश्ती टीम कल सुबह 11:40 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से Thailand के लिए रवाना होगी।

झारखंड के पहलवान अनुप कुमार के U-15 एशियन चैम्पियनशिप के लिए भारतीय कुश्ती टीम में शामिल होने जाने पर, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर,(भा.प्र.से.) , के रवि कुमार (भा.प्र.से.), भोलानाथ सिंह, महासचिव-रजनीश कुमार, बिजय शंकर सिंह कोषाध्यक्ष बबलू कुमार , एवं सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष/ सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार एवं खेल विभाग झारखंड के पदाधिकारीयों द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

 

 

 

Leave a Reply