Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी कॉलेज के 23 विद्यार्थियों का टीसीएस के आईटी डोमेन में चयन

राची, झारखण्ड  | जुलाई  13, 2024 ::

मारवाड़ी कॉलेज के प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित कैंपस ड्राइव में बीसीए , बीएससी आईटी , सीएस के 23 विद्यार्थियों का चयन टीसीएश के आईटी डोमेन में हुआ ।

इनका इन सेंटर टेस्ट 12 जनवरी को और इनका इंटरव्यू 27 और 28 फरवरी को हुआ

इनका चयन ग्रेजुएट ट्रेनी के रूप में हुआ , जिनको की ट्रैनिंग के दौरान 2 से 3 लाख का पैकेज एवं ट्रैनिंग के उपरांत 4 से 5 लाख प्रति वर्ष मिलेगा ।

इनमें से कुछ बच्चों का चयन टीसीएस इगनाईट के रूप में हुआ है , जिनका पैकेज ट्रैनिंग के उपरांत 7 लाख या उससे अधिक होने की सम्भवना है और साथ मे इनको एमसीए करने का भी मौका मिलेगा ।

चयनित विद्यार्थियों के नाम इस प्रकार हैं

सत्यम मिश्र , श्रुति कुमारी, कोमल कुमारी , सचिन कुमार , रोहित कुमार , सिद्धार्थ सिंह, सौम्या श्रीवास्तव , खुशी महतो ,कृष्णा यादव , इशिका राज , निकिता पाठक, विशाल मेहता , मोहम्मद शान, मंजीत शर्मा, मोहम्मद अंसारी, अभिषेक यादव , रितिक यादव , अनीश शर्मा , संदीप कुमार शर्मा , मोहम्मद फरीद , अजय कुमार, कोमल कुमारी , अमन कुमार

कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार , प्रोफेसर इंचार्ज डॉ आर आर शर्मा , एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ उमेश कुमार , आईटी बीसीए के कोऑर्डिनेटर डॉ संतोष रजवार , प्लेसमेंट सेल असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती , डॉ अर्चना कुमारी एवं अंजना कुमारी ने इन सभी छात्रों को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

 

Leave a Reply